छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ क्षेत्र में फ्लाईएश वाहनों से राहगीरों को हो रही परेशानी… ओवरलोड फ्लाईऐश वाहन बेलगाम होकर दौड़ रही सड़कों पर… स्थानीय प्रशासन कार्यवाही करने से कतरा रहे?

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों की बेलगाम रफ्तार आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी मात्रा में फ्लाईएश लेकर चलने वाले ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि इन वाहनों से उडऩे वाली राख (फ्लाईएश) के कारण सड़क किनारे चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार फ्लाईएश सड़क पर गिरने से फिसलन की स्थिति भी बन जाती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। 

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों की आवाजाही दिन-रात जारी है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन प्रभावी कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों की नियमित जांच की जाए, निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवही की जाए। उनका कहना है कि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग जनता की शिकायतों को कितना गंभीरता से लेते हैं और ओवरलोड वाहनों पर कब तक कार्यवही करते हैं?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts