Home छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा ने लापरवाह वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही

थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा ने लापरवाह वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही

511
0


जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ पुलिस ने आज रायगढ़ रोड़ के ओंगना चौक में एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की है। थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाना, बिना कागजात के वाहन चलाना एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही करते रहेंगे। आज थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा अपने टीम के साथ ओंगना चांैक में छोटी बड़ी सभी गाडिय़ों का चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग अभियान के वक्त कई वाहन चालक अपना रास्त बदलते देखा गया। पुलिस द्वारा मोटरसायकल में दो से अधिक सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते दिखाई दिए। वहीं शहर में रफ्तार से ट्रक, टे्रलर वा अन्य वाहनों पर भी पुलिस द्वारा चलानी कार्यवाही करते हुए लावरवाह चालकों पर कार्यवाही किया गया। आज धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा 14 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही करते हुए 5800 रूपये जुर्माना वसूली की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। किसी भी प्रकार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here