छत्तीसगढ़

बिरहोर मोहल्ला खालबोरा में मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान होंगे शामिल

  1. बिरहोर मोहल्ला में मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान होंगे शामिल

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के श्रवण हेतु ग्राम पंचायत दर्रीडीह के आश्रित ग्राम खलबोरा में विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान का ग्राम आगमन होगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिवान राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी  के “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
ग्राम पंचायत दर्रीडीह एवं खलबोरा के नागरिकों ने जिला अध्यक्ष  अरुणधर दिवान का ग्राम आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करने की तैयारी की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री के विचारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में “मन की बात” कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बिरहोर समाज के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts