छत्तीसगढ़

विष्णु शासन में अधिकारी राज … अब तो जन प्रतिनिधियों भी हो रहे शिकार …? एसआईआर में गोलमाल … क्या होगा दोषियों पर कार्यवाही …?

चेहरा देख-देख कर पेट्रोल दे रहे वैदेही पंप वाले …!

कई देशों में लड़ाई चलने के कारण पेट्रोल डीजल में परेशानीयां आया है … किसी को काई परेशानी न हो इसके लिए राज्य शासन ने गाईड लाईन भी जारी किया जा रहा है …। गाईड लाईन अनुसार पंप वालों को पेट्रोल डीजल देना होता है। लेकिन अधिकत्तर पंप संचालक शासन का गाईड लाईन का पालन नहीं कर रहे हैं … और अपना मनमानी करने पर तुला हुआ है। पंप में तेल लेने जाने पर ऐसा लगता है कि खुद का तेल निकल जा रहा है। एक पेट्रोल पंप में कम से कम दो मशीन लगा होता है तेल देने के लिए …। दो मशीन यानि चार नोजल डीजल के और 4 नोजल पेट्रोल के … लेकिन पंप संचालक लोगों को परेशान करने के लिए 1 नोजल डीजल के और 1 नोजल पेट्रोल के लिए चालू करते हैं… और बोलते रहेंगे कि मोटरसायकल वाले उसमें जाओ …! बायसी कॉलोनी में संचालित वैदेही पेट्रोल पंप में तो चेहरा देख …देख कर तेल दे रहे हैं … अगर आपकी पहचान है तो मोटर सायकल में जितना भी मांगों आपको मिल जायेगा और अगर आपकी किसी प्रकार का कोई पहचान नहीं है और आप आम आदमी है तो पंप संचालकों के हिसाब से मिलेगा अधिकतम 100 रूपये का …।

 

विष्णु शासन में अधिकारी राज … अब तो जन प्रतिनिधियों भी हो रहे शिकार …?

भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास, वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सुशासन चल रहा है …! सुशासन का अर्थ होता है एक अच्छी शासन … अब आप खुद सोच सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में कितना सुशासन चल रहा है … अभी सीतापुर विधायक और नायाब तहसीलदार वाला मामला शांत भी नहीं हो पाया … अधिकारी और जनप्रतिनिधि का एक और वीडियो सोशल मीडिया में खुब वायलर हो रहा है …। वीडियो में एक अधिकारी एक जनप्रतिनिधि को किस तरह से तु … तु … करते हुए बोल रहे हैं कि तु क्या कर लेगा … अब आप ही बताये क्या विष्णु सरकार का यही है सुशासन …? जिस तरह से अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का तु… तु … मैं … मैं … चल रहा है उससे तो ऐसा लगता है कि प्रदेश में अब विष्णु की सुशासन नहीं अधिकारी राज चल रहा है …। अगर ऐसा रहा तो 2028 में भाजपा का सुपड़ा साफ होने में देर नहीं लगेगा …।

एसआईआर में गोलमाल … क्या होगा दोषियों पर कार्यवाही …?

धरमजयगढ़ विकास खण्ड में जिस तरह से एसआईआर में … के दम पर अवैध घूसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है … क्या उसकी जांच होगी …? क्या दोषियों पर कार्यवाही होगा …? ये सबसे बड़ा सवाल है …! वैसे भी धरमजयगढ़ में तो राम राज्य चलता है … यहां गलत करने वालों पर कुछ नहीं होता है …?

और अंत में दबे पॉव … तहसीलदार पर एक और थाने में एफआईआर का आवेदन …।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर मारपीट का आरोप लगाने वाले नायाब तहसीलदार के खिलाफ एक और महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है … विधायक की बहन के आवदेन पर नायाब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज …। नायाब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ एक और महिला ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना पहुंची है … महिला ने पुलिस से मांग किया है कि एक महिला से दुव्र्यवहार करने वाले नायाब तहसीलदार पर कनूनी कार्यवाही किया जाये …! ऐसा लगता है कि अब विधायक और नायाब तहसीलदार का मामला जोरदार तुल पकड़ता जा रहा है … विधायक और उनके समर्थक के खिलाफ नायाब तहसीलदार के शिकायत पर गैर जमानती धाराओं के साथ एफआईआर … तो वहीं एक महिला के साथ दुव्र्यवहार करने वाले नायाब तहसीलदार पर जमानती धाराओं पर एफआईआर दर्ज हुआ है …। अब आगे … आगे देखना है कि और कितने एफआईआर होते हैं इस मामले में …?

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts