छत्तीसगढ़

नहीं दिखता ओवरलोड फ्लाईएश वाहन स्थानीय प्रशासन को?… ट्रक से सड़क पर गिरता रहता डस्ट, राहगीरों को हो रहा परेशानी

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

क्षेत्रवासियों के लिए परेशानियों का करण बन गया, सड़क में दौड रही फ्लाईएश वाहन? शासन के नियम की धज्जियां उड़ रहे फ्लाईएश वाहन चालकों पर कार्यवाही करने स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव क्यों फूल रहे? हम आपको बता दे कि धरमजयगढ़ से गुजरने वाली भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे सड़क में फ्लाईएश का उपयोग किया जा रहा है। हर दिन सैकड़ों ट्रक नगर के बीच से फ्लाईएश लेकर गुजर रही है, शासन के नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए फटा पूराना तिरपाल बांधकर एवं ओवरलोड फ्लाईएश लोडकर तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होता रहता है। ट्रक इतना अधिक ओवरलोड होते हैं कि फ्लाईएश सड़क पर गिराते रहते हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो इनके फ्लाईएश वाहन से ऐसा डस्ट गिरने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।

कार्यवाही का आभाव से लोग परेशान

ओवर लोड फ्लाईएश वाहन पर न जाने क्यों स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे बैंठे हैं। ऐसा लगता है कि इनके ऊपर किसी का दबाव बना हुआ है इन गाडिय़ों पर कार्यवाही नहीं करने का? क्योंकि पहले कई बार फ्लाईएश वाहन पर स्थानीय प्रशासन जबदस्त कार्यवाही किया है। तत्कालिन तहसीलादर डहरिया फ्लाईएश वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही किये थे जिसके बाद फ्लाईएश वाहन चालकों में कुछ सुधार हुआ था फ्लाईएश वाहन ओवरलोड नहीं हुआ करता था साथ ही वाहन तेज रफ्तार से नहीं चला रहे थे लेकिन विडंबना देखिए कि अब फिर एकबार फ्लाईएश वाहन बेलगाम होकर नगर से गुजर रही है, और स्थानीय प्रशासन तमाशा देख रहे हैं कि कब कोई बड़ी दुर्घटना घटे।

फिर उठने लगाा ओवरलोड वाहन पर कार्यवाही मांग!

कुछ दिन पहले धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा कई फ्लाईएश वाहन पर 5000-5000 हजार रूपये का चालानी कार्यवाही किया था, कार्यवाही होने से फ्लाईएश वाहल के चक्के कुछ दिनों के लिए नियम कानून के तहत चल रहे थे, लेकिन कुछ दिन बात इनका मनमानी फिर चालू हो जाता है, इसलिए स्थानीय लोगों ने धरमजयगढ़ पुलिस से मांग कर रहे हैं कि बीच-बीच में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते रहे ताकि क्षेत्र की जनता आसानी से सड़क पर आना जाना कर सकें। अब देखना है कि जनता की मांग पर क्या कार्यवाही होता है?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts