छत्तीसगढ़

सेवा सहकारी समिति में किसानों की राशि गबन का आरोप, जांच की मांग

जोहार छत्तीसगढ़-नवागढ़।
खाद्य मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ में किसानों की मेहनत की कमाई सुरक्षित नहीं होने के आरोप सामने आ रहे हैं। नवागढ़ मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित सेवा सहकारी समिति मुरता में वर्ष 2023-24 के दौरान किसानों द्वारा केसीसी ऋण की जमा राशि में लाखों रुपए के गबन का मामला चर्चा में है। और समिति के जिम्मेदार कर्मचारी और समिति प्रबंधक द्वारा किसानों से राशि वसूली कर रसीद तो काटी गई, लेकिन उक्त रकम सहकारिता बैंक तथा शासन के खाते में जमा नहीं की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि सेवा सहकारी समिति मुरता की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कराई जाए तो फर्जी एवं जाली रसीदों का बड़ा खुलासा हो सकता है। किसानों ने समय पर अपनी केसीसी राशि जमा कर दी थी, लेकिन रिकॉर्ड में राशि जमा नहीं दिखने से अब वे परेशान हैं। अब मुरता समिति में सामने आए इस कथित मामले ने सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts