छत्तीसगढ़

बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाना हमारा दायित्व :- सुनील ठाकुर

 

जोहार छत्तीसगढ़ – रायगढ़।

बूथ स्तर कर पार्टी की रीति नीति को घर घर पहुंचाने हेतु मंडल के कार्यकताओं को दायित्व बताते हुए मंडल प्रभारी सुनील ठाकुर ने कहा जैसे परीक्षा में सफल वही होता है जो वर्ष भर तैयारी में जुटा होता है । उसी तरह पार्टी की सफलता के लिए कार्यकताओं को अपना दायित्व परिश्रम के साथ निभाना चाहिए। मंडल प्रभारी सुनील ठाकुर ने कहा
जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के मार्गदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मजयगढ़ का एकदिवसीय बैठक की जा रही है। जिला भाजपा द्वारा मंडल प्रभारी का दायित्व दिए जाने के बाद भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर का धर्मजयगढ़ प्रथम प्रवास था। सभी कार्यकर्ताओं ने नए मंडल प्रभारी का फूल मालाओं से भावभीना स्वागत किया गया।दीप प्रज्ज्वलन के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के साथ बूथों में भाजपा की बैठक लिए जाने के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रधान मंत्री मोदी जी के हर माह प्रथम रविवार को होने वाले प्रभावी आयोजन मन की बात के संबंध में भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। हर बूथ में मन की बात के आयोजन के किस तरह से स्थानीय लोगों को जोड़कर सुना जाए यह चर्चा की गई। वक्ता और धर्मजयगढ़ प्रभारी सुनील ठाकुर ने ऊर्जावान जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान और कार्य करणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी ने जिस विश्वास के साथ सभी लोगों को दायित्व सौंपा गया उसे निष्ठा के साथ पूरा करे। मंडल प्रभारी न कहा पश्चिम बंगाल की प्रभावी जीत का जिक्र करते हुए कहा दो विधायकों से पूर्ण बहुमत का सफर बूथ स्तर पर मजबूती से काम करके हासिल किया गया है । आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक जीते इसके लिए के बूथ दस यूथ की टीम तैयार होनी चाहिए। इस दौरान जिलाभाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ, धर्मजयगढ़ मंडल प्रभारी, गोकुल नारायण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, महेश चैनानी, जिला कार्यसमिति, भरत लाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष धरमजयगढ़, भोगेश्वर प्रसाद बेहरा (पूर्व सैनिक), महामंत्री मंडल भाजपा धरमजयगढ़, जगदीश सरकार महामंत्री मंडल भाजपा धरमजयगढ़, अनिल सरकार, अध्यक्ष नगर पंचायत धरमजयगढ़, जगरनाथ यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत धरमजयगढ़, श्रीमती वीणा विश्वास, जिला महिला मोर्चा महामंत्री, मोती लाल बेहरा, जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, शशि पटेल जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा सहित भाजपा कार्यकर्ताओ की प्रभावी मौजूदगी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts