Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने पुलिस की रक्षा टीम का समर्पण अभियान

वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने पुलिस की रक्षा टीम का समर्पण अभियान

27
0

बिलासपुर। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू गरिमा दिवेदी द्वारा समर्पण अभियान के तहत आज 08-सितंबर को कल्याण कुंज वृद्धा आश्रम बिलासपुर में जाकर वृद्ध महिलाओ से उनकी हाल-चाल एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने हेतु चलाए गए इस अभियान के तहत सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से समर्पण अभियान के तहत उनके मूलभूत अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी या कानूनी मदद की आवश्यकता होती है तो बेझिझक थाने में अपनी परेशानी बता सकते है। वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के साथ विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए साथ ही वहां मौजूद वृद्ध महिला पुरुषों को स्नेक्स प्रदाय किया गया वहां मौजूद सभी वृद्ध महिला पुरुष इस अभियान कि बहुत ही सराहना की सभी से मिलकर वे बहुत ही खुश हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी, निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल एवं समस्त रक्षा टीम शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here