बिलासपुर। लाल खदान रेल हादसे से जुड़े एक महत्वपूर्ण अपडेट में रेलवे प्रशासन ने घायल असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को निलंबित कर दिया है। उनका सस्पेंशन सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) जांच पूरी होने तक जारी रहेगा। फिलहाल उनका इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है।
इससे पहले, सोमवार को वरिष्ठ विद्युत अभियंता (ऑपरेशनल) मसूद आलम को पद से हटा दिया गया था और उन्हें फोर्स लीव पर भेजा गया। उनकी जगह वरिष्ठ टीआरडी अभियंता विवेक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि 4 नवंबर को लाल खदान में मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रश्मि राज का अपोलो अस्पताल में इलाज चला। डिस्चार्ज होने के बाद जांच टीम ने उनका बयान दर्ज किया था।







