रायगढ़-जोहार छत्तीसगढ़। बीजेपी के जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने भूपेश सरकार के 5 महीने के नि:शुल्क चावल की घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये कहा की यह केद्र सरकार के अनाज पर झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मई-जून 2021 के लिए 2 लाख 770 मीट्रिक टन अनाज छत्तीसगढ़ को मिला था। यह अनाज ही हितग्राहियों को अब तक नहीं बट पाया है। इधर जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जारी एक बयान में जुलाई से नवंबर (दीपावली) तक पांच महीने का राशन पीएम गरीब कल्याण योजना में देने की घोषणा की है। पीएम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पांच महीने मुफ्त अनाज देने की घोषणा कर दी। मगर मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि इसमें राज्य का कोटा कितना है ? केवल इतना बताया कि पीएम गरीब कल्याण योजना के समकक्ष अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। अरुणधर दीवान ने कहाँ की मैं इस विज्ञप्ति के माध्यम से पूछना चाहता हूँ कि प्रदेश सरकार ने मई और जून महीने में नि:शुल्क चावल का कितना वितरण किया ? इसका श्वेत पत्र जारी कर सार्वजनिक करे। क्योंकि हितग्राहियों की शिकायत है कि उन्हें नियमानुसार कम अनाज मिला है। उन्होंने कहा कि एक जानकारी के मुताबिक यदि केंद्र सरकार से दो महीने के लिए 2 लाख 770 मीट्रिक टन अनाज मिला है, तो पांच महीने के लिए करीब-करीब 5 लाख 1 हजार 925 मीट्रिक टन अनाज मिलेगा। केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक प्रतिमाह एक सदस्य को 5 किलो और पांच सदस्य वाले राशन कार्ड को 25 किलो अतिरिक्त राशन मिलेगा। यदि राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम में जारी सभी कार्डों को पीएम गरीब कल्याण योजना के समकक्ष अतिरिक्त चावल देने की घोषणा की गई है। मतलब साफ है कि एक सदस्य वाले राशनकार्ड धारी को 45 किलो अनाज मिलना चाहिए। इसी तरह दो को 55 किलो, तीन को 65 किलो, चार को 75 किलो और पांच सदस्यों को 85 किलो राशन मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी घोषणा के तत्काल बाद मुख्यमंत्री द्वारा उसी योजना में अपना नाम जोड़ कर दूसरे दिन घोषणा करने से छत्तीसगढ़ की जनता जानती है की योजना केंद्रीय सरकार की है, छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह नहीं कर सकते, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केद्र सरकार के अनाज पर झूठी वाहवाही लूटना बंद करे और यदि नियत सही है तो इसे स्पष्ट करे की अब तक अपने कोटे से कितना अनाज दिया है और आगे कार्डधारी को कितना अनाज मिलेगा।

