Home समाचार जिला उत्कल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति ने महिलाओं को दी सहायता राशि

जिला उत्कल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति ने महिलाओं को दी सहायता राशि

38
0

जोहार छत्तीसगढ़-लैलूंगा।  इन दिनों जैसे की हम सब अवगत हैं, की वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। और इस कोरोना काल के विकट समस्या के समय में समाज के जरुरतमंदों को सहयोग करने के उद्देश्य से जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति – जिला रायगढ़ के द्वारा आपदा प्रबंधन कोष  प्रारंभ किया गया है।  जिसमें जिला कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणियों के साथ – साथ आमजन का भी विशेष सहयोग और सेवाभाव देखने को मिल रहा है। हमारे कार्यकर्ता जिले के अंतिम छोर तक नजर बनाए हुए हैं। और अपनी स्वास्थ्य को परवाह किए बिना जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचा रहे हैं। आज इसी कड़ी में लैलूंगा तहसील के हमारे उर्जावान कार्यकर्ता रायगढ़ जिला – प्रवक्ता  अक्षय कुमार होता तथा  तहसील – उपाध्यक्ष  हरिहर होता एवं युवा कार्यकर्ता  टेकराम महापात्र, उपेन्द्र सतपथी के द्वारा घर – घर जाकर जरुरतमंदों को सहयोग राशि मुहैय्या करवाया गया है। जिसमें सर्वप्रथम सची पति स्व. सत्यनारायण होता निवासी पोतरा,  उषा पति स्व बृंदावन शर्मा निवासी झगरपुर, अनुसुइया पति स्व. अशोक सतपथी निवासी लैलूंगा,  रुक्मणी पति मनोज शर्मा निवासी रेगड़ी प्रत्येक परिवार को शुभकामनाओं के साथ  प्रत्येक को 2100 सौ रूपये की सहायता राशि समाज के आपदा प्रबंधन कोष से सधन्यवाद प्रदान कर धर्मार्थ कार्य में आहुति दिया गया। आशा है की इसी तरह उत्कल ब्राह्मण समाज दीन दुखियों व असहाय लोगों के प्रति सहयोग का भावना बना रहेगा। उक्ताशय की जानकारी जिला प्रवक्ता अक्षय कुमार होता ( अधिवक्ता सह नोटरी ) लैलूंगा ने प्रेस को दी।                                       .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here