बिलासपुर । वन विभाग में सीसीएफ व एटीआर के फील्ड डायरेक्टर श्री अनिल सोनी का कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान, देहांत हो गया। बिलासपुर में पदस्थ ष्ष्द्घ वन्यजीव श्री अनिल सोनी को कोरोना संक्रमण के लक्षण होने के बाद बिलासपुर के ही केयर एंड क्योर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां आज दोपहर एक बजे उनका निधन हो गया। बिलासपुर वन मंडल में भी 2 साल तक वन संरक्षक के पद पर पदस्थ रहे श्री सोनी वर्तमान सीसीएफ वन्यजीव वन संरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्हे कोरोना संक्रमण के कारण तीन सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। श्री सोनी के निधन की जानकारी मिलते ही बिलासपुर के डीएफओ कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ रायगढ़ डीएफओ, धरमजयगढ़ डीएफओ, कानन पेंडारी जू अधीक्षक संजय लूथर, बच्चन नायक व श्रुसंजय त्रिपाठी समेत अनेक अधिकारियों ने उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।



