Home मध्य प्रदेश कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी हो गईं 24 चोरियां

कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी हो गईं 24 चोरियां

50
0

  भोपाल । शहर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी धडाघड चौ‎रियां हो रही है, जब‎कि शहर में अनेक स्थानों  पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर ‎दिए गए है तो कहीं पर पु‎लिस की तैनाती है। इसके बावजूद चोर अपनी कार गुजा‎रियों को अंजाम देने में सफल हो जा रहे हैं।  पिछले दस दिन में चोरी की 24 वारदातें सामने आ चुकी हैं और किसी भी वारदात में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद निवासी प्रेम वंशकार नगर निगम में नौकरी करते हैं। छोला मंदिर क्षेत्र में रहने वाली उनकी बहन की मृत्यु के बाद वे पूरे परिवार के साथ उनके घर गए हुए थे। इस दौरान उनका घर सूना था, अज्ञात आरोपितों ने उनके घर का ताला तोड़कर 55 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुराने और नए शहर में इसी तरह से 24 चोरी वारदात सामने आ चुकी हैं। सभी चोरी ताले तोड़कर की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पर उसके पास अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि आला अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को चोरी की वारदात के आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। मामले में एएसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि कॉलोनियों के अंदरूनी मार्ग पर पुलिस रात में गश्त करेगी और रात के समय आने-जाने वालों से पूछताछ करेगी।  चो‎रियों को लेकर लोगों का कहना है कि जब सड़कों पर पुलिस तैनात है, तब चोरी की वारदात होना सवाल खड़ा करता है कि आखिर फरार कैसे हो जाते हैं। यहां बता दें कि जहां-जहां भी चोरी की वारदात हुई। उसके थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। यहां से लोगों को निकलने के लिए रास्ता नहीं था। ऐसे में चोर भागने में सफल कैसे हो गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here