Home विदेश मास्क नहीं पहनने पर थाई प्रधानमंत्री पर लगाया गया जुर्माना

मास्क नहीं पहनने पर थाई प्रधानमंत्री पर लगाया गया जुर्माना

36
0

बैंकॉक   । थाईलैंड में कोरोना के पाबंदी सम्बन्धी नियमों को लेकर सरकार कितनी पाबंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मास्क न पहनने पर खुद थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओचा को भी 190 डॉलर यानी करीब 14 हजार रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। बैंकाक के गवर्नर ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओचा ने अपनी एक मीटिंग की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिसमें वो बिना मास्क के नजर आ रहे थे। बैंकाक के गवर्नर ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री को नियम उल्लंघन के बारे में सूचित कर दिया गया है, और उन्हें भी जुर्माना भरना पड़ेगा।

दरअसल, थाईलैंड भी कोरोना की नई लहर से जूझ रहा है। सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं असफल साबित हो चुकी हैं और इसीलिए इस तरह के कड़े फैसलों से स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here