Home छत्तीसगढ़ थोक किराना दुकान सील

थोक किराना दुकान सील

46
0

बिलासपुर । शासन के निर्देश पर नगर प्रशासन की ओर से सख्ती किए जाने के बावजूद मुनाफाखोर दुकानदार विभिन्न वस्तुओं की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर प्रशासन की ओर से गठित टीम ने बाजार में चेकिंग करते हुए एक किराना दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न वस्तुओं की कालाबाजारी पकड़ी गई। किराना दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।  तखतपुर एसडीएम आनंद रूप तिवारी के निर्देश पर तहसीलदार भूपेंद्र जोशी व थाना प्रभारी मोहन भारतद्वाज की संयुक्त टीम ने बाजार में नया बस स्टैंड आर आर ( रघुवीर राम किशन ) किराना की दुकान पर छापा मारा गया ।  शासन से जब की निर्देश दिए गए थे की घर पहुंच कर सेवा दिया जाना है वही दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सभी कस्टमर को सामान बेच रहा था जहां पर तखतपुर तहसीलदार व थाना प्रभारी ने छापा मारा यहां दुकान से एक ऑटो सामान जप्त किया गया वहीं दुकान को सील कर दिया गया।  लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए व्यापक दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। इसी के आधार पर नगर प्रशासन ने अपने स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार आवश्यक खाद्य वस्तुएं निर्धारित मूल्य पर ही ग्राहकों को बिक्री करे, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here