जोहार छत्तीसगढ़-पत्थलगांव
लगातार निकल रहे कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफ ा हो रहा है। वही जशपुर जिले में गुरुवार को आई 5 लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट के बाद एक बार फि र जिले में कोरोना का दहशत व्याप्त है। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के खजरीकोड़केल से 1, शिवपुर कॉरेन्टाइन सेंटर से 3 औऱ एक कोरोना संक्रमित मरीज दुलदुला के कॉरेन्टाइन सेंटर से पाया गया है। इस तरह जशपुर जिले में गुरुवार को 5 नये मरीजो के मिलने की खबर सामने आई। वही पत्थलगांव तहसील क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव मिलने की खबर के बाद लोगों का सुकून गायब हैं। साथ ही प्रशासन सहित पब्लिक भी इस महामारी से बचने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

