Home समाचार सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहा सेंट्रल बैंक

सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहा सेंट्रल बैंक

75
0

जोहार छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ । प्रशासन के तमाम आदेश बैंकों के सामने घुटने टेक रहे हैं। धरमजयगढ़ स्थित सभी बैंकों के आगे उमड़ी भीड़ साफ़ बयां कर रही है कि किस तरह से सोशल डिस्टेंस का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है वही प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजुद बैंक प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। बैंक प्रबंधन की इस लापरवाही के कारण आदिवासी बहुल क्षेत्र धरमजयगढ़ में कोरोना संक्रमण के खतरे की संभावना बनी रहती है। बैंक प्रबंधन के इस रवैया से आमलोग स्तब्ध हैं। वहीं, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बैंक प्रबंधन महज दिखावा करने में लगी है बैंकों में उमड़ी भीड़ एवं सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन देखकर बैंक प्रबंधन कि बड़ी लापरवाही सामने आ रही है लापरवाही की इस कतार में नगर का सेंट्रल बैंक और बस स्टैंड स्थित अपेक्स बैंक में इस तरह का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here