संजय सारथी, जोहार छत्तीसगढ़ राशन, सब्जी व फल विक्रेताओं को दुकान के बाहर अनिवार्यत: मूल्य सूची लगाने के निर्देश, उल्लंघन करने पर बंद करवा दी जाएगी संबंधित दुकान।। बाकारुमा। जिले में कोरोना के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम व बचाव के संंबंध में रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार ने संपूर्ण जिले को आगामी 31 मार्च 2020 तक लॉक डाऊन करने हेतु आदेशित किया है। जिला रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस विभाग की बड़ी फेर बदल के बाद नवपदस्त चौकी प्रभारी जे. कुजूर के ऊपर भी कोरोना को लेकर बड़ी जिम्मेदारी है। नवीन पदस्थापना का पालन करते हुए जे. कुजूर ने आज NH हाईवे मार्ग पर बेरियर लगाकर बेवजह घूम रहे लोगों को हालात की गंभीरता से अवगत कराते हुए अनावश्यक न घूमने तथा 31 मार्च तक लॉक डाऊन की अवधि में अपने-अपने घरों में बने रहने की समझाईश दी और कहा गया कि अब से आदेश के उल्लंघन किये जाने पर सीधे दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अति आवश्यक श्रेणी में नहीं रखे कुछ दुकान जैसे मोटर गैरेज, सबमॢसबल पंप आदि की दुकानों का संचालन किया जा रहा था, जिसे अधिकारियों ने तत्काल बंद करवाया। इसके साथ ही चेम्बर आफ कामर्स एवं फल तथा सब्जी विक्रेताओं की बैठक ली गयी तथा उन्हें भी समझाईश दी कि राशन, फल, सब्जियों के विक्रय के दौरान उसकी मूल्य सूची दुकानों के बाहर अनिवार्यत: लगाए जाएं। इसका उल्लंघन करते पाये जाने पर दुकान बंद कर सील किया जाएगा। जिले में धारा 144 लागू है। अत: 05 लोगों से अधिक की भीड़ दुकानों में एकत्रित न हो इसका ध्यान रखने की सलाह दी गई व गांव के विभिन्न हिस्सों के चौक-चौराहों में लगी दुकानें बंद की गई । जिससे लोगों की भीड़ को एक जगह इकट्ठा होने से रोका जा सके।

