Home छत्तीसगढ़ आखिर फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही नहीं करने का क्या मजबूरी स्थानीय प्रशासन...

आखिर फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही नहीं करने का क्या मजबूरी स्थानीय प्रशासन को?… पूर्व में तात्कालीन तहसीलदार डहरिया ने फ्लाईएश वाहनों पर किया था ताबातोड़ कार्यवाही

376
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

फ्लाईएश वाहनों ने हर तरफ आतंक फैला रखा है इनकी लापरवाही कम नहीं हो रहा है जिधर देखों उधर ही ओवरलोड फ्लाईएश वाहन बेलगाम होकर दौड़ रही है। और इनपर कार्यवाही करने वाला विकासखण्ड में कोई नहीं है। ऐसा लगता है कि गांधी छाप के आगे सब शांत हो गये हैं? सत्ता पक्ष के भाजपा मंडल महामंत्री ने फ्लाईएश वाहनों पर स्थानीय प्रशासन से मांग किया था कि ओवरलोड और तेज रफ्तार से चलने वाले फ्लाईएश वाहन की जांचकर उचित कार्यवाही करें लेकिन स्थानीय प्रशासन को इनकी मांग का कोई असर देखने को नहीं मिला। फ्लाईएश वाहन बेलगाम होकर सैड़कों पर दौड़ रही है, ये गाडिय़ा आये दिन दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। फ्लाईएश वाहन जब सड़कों पर चलते हैं तो ऐसा लगता है कि पूरी सड़क इनका है, ये आगे से आने वाले वाहनों को थोड़ा सा भी साईड नहीं देते हैं जिसके कारण दुर्घटना हो जाते हंै, तीन-चार दिन पहले अनिल ढाबा के पास फ्लाईएश वाहन ने रायगढ़ को ओर जा रहे ट्रक को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पत्रकारों ने इसकी सूचना थाना में देने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने फ्लाईएश वाहन पर 5 हजार का चालनी कार्यवाही किया था।

अब विपक्ष करेगा फ्लाईएश को लेकर आंदोलन

धरमजयगढ़ से गुजरने वाली भारत माला परियोजना के तहत बन रहे सड़क के लिए हर दिन सैकड़ों ट्रक फ्लाईएश घरघोड़ा से ला रहे हैं। भारतमाला सड़क के लिए फ्लाईएश वाहन ओवर लोड़ होने के कारण सड़क को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, धरमजयगढ़ वासियों को लंबे समय का इंतजार के बाद रायगढ़ रोड एवं खरसिया रोड बना हुआ मिला। लेकिन ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों के कारण ये सड़क भी बहुत जल्द खराब हो जायेगा? इन सभी मुद्दे को लेकर अब सत्ता पक्ष नहीं विपक्ष आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। प्रेस को बताया कि सत्ता पक्ष सिर्फ दिखावे और सुर्खियों में रहने के लिए समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित करवाया है। अगर इनकों वास्तव में कार्यवाही करवाना था तो ये एसड़ीएम, थाना प्रभारी को बोलकर फ्लाईएश वाहन की जांच करवा सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया इनको तो सिर्फ सुर्खियां बटोरना था। अगर ऐसा नहीं है तो क्यों ज्ञापन नहीं दिया? कार्यवाही करने के लिए किसी अधिकारी को क्यों नहीं बोले? स्थानीय प्रशासन अगर नहीं चाहते है कि फ्लाईएश को लेकर कोई आंदोलन, चक्का जाम हो तो धरमजयगढ़ विकास खण्ड के चारों ओर से आ रहे फ्लाईएश वाहनों की जांच कर कार्यवाही करें नहीं तो हमारे द्वारा ओवर लोड एवं तेज रफ्तार बिना तिरपाल लगायें फ्लाईएश वाहनों को लेकर आंदोलन किया जायेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here