Home छत्तीसगढ़ क्या सत्ता पक्ष के लोग नहीं उठा सकते जनता की आवाज?… क्षेत्र की...

क्या सत्ता पक्ष के लोग नहीं उठा सकते जनता की आवाज?… क्षेत्र की समस्या को शासन-प्रशासन को बताना एवं दूर करना ही जनप्रतिनिधियों का काम

308
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ में बेलगाम होकर चल रहे फ्लाईएश वाहनों पर स्थानीय प्रशासन कार्यवाही नहीं करने के कारण आये दिन दुर्घटना होता रहता है, ओवरलोड एवं तेज रफ्तार के कारण लोगों को हमेशा इन गाडिय़ों से डर बना रहता है तो वहीं फटा पूरना त्रिपाल लगाकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण सड़क पर डस्ट गिरता रहता है जिससे फ्लाईएश वाहनों के पीछे आने वाले मोटरसायकल सवार को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। इन सभी मुद्दे को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश सरकार ने मोर्चा खोल दिया है और स्थानीय प्रशासन को इन वाहनों पर कार्यवाही करने की मांग की है। जगदीश सरकार द्वारा फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही हो इसके लिए लिखित में ज्ञापन देने की बात मीडिया में समाचार प्रकाशित करते हुए स्थानीय प्रशासन से मांग किया था कि बेलगाम होकर चल रहे फ्लाईएश वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करें। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में जगदीश सरकार की जनहित की मांग को अपने ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कहते हुए कई सवाल खड़े किये हैं। तो क्या सत्ता पक्ष के लोग जनता की आवाज नहीं बन सकते? क्या सत्ता पक्ष के लोग मलाई खाने के लिए ही है? हकीकत में सच्चा जनप्रतिनिधि ओ है जो जनता की हर दुख-दर्द में जनता के साथ खड़ा हो, न की जनता से दुर भागे। मंडल महामंत्री ने वही काम किया है जो एक नेता को करना चाहिए, चाहे ओ सत्ता पक्ष का हो या फिर विपक्ष का। क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों से स्थानीय प्रशासन को अवगत करया। ऐेसे सवाल उठाने वालों को देवजी भाई पटेल से सिखना चाहिए कि जनता क्यों जनप्रतिनिधि चुनते हैं। अपने ही सरकार में किस तरह से जनता की आवाज को विधानसभा में उठाते थे तो क्या देवजी भाई पटेल सत्ता पक्ष के खिलाफ थे ऐसा नहीं है, जनता इसलिए ही बार-बार देवजी भाई को विधानसभा भेजते थे ताकि उनकी हर आवाज विधानसभा तक पहुंचे।

आखिर क्यों हाथ पॉव फूल रहे फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही करने से?

धरमजयगढ़ में ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से स्थानीय लोगों को हमेशा डर बना रहता है कि कभी भी कोई दुर्घटना न घट जाये। क्षेत्रवासियों को हो रहे परेशानियों से स्थानीय प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि स्थानीय प्रशासन को इन वाहनों पर कार्यवाही करने से क्यों इनके हाथ पॉव फूल रहे हैं? इससे पहले भी जिला प्रशासन और धरमजयगढ़ पुलिस ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही कर चूके हंै। अब स्थानीय प्रशासन को क्या होगा की इन लापरवाह वाहन चालकों पर लोगों की मांग के बाद भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं सबसे बड़ा सवाल है। इसका जवाब धरमजयगढ़ की जनता जानना चाहते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here