जोहार छत्तीसगढ-धरमजयगढ़।
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकास खण्ड के भालुपखना गांव में अवैध तरीके से सफेद पत्थर उत्खनन किया जा रहा है, तस्करों द्वारा खुलेआम अवैध तरीके से पत्थर जेसीबी मशीन के माध्यम से खोद कर निकाला जा रहा है, हम आपको बता दे कि कापू क्षेत्र में लंबे समय से तस्करी जारी है तस्कारी करने वालों पर स्थानीय प्रशासन व खनिज विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं कार्यवाही नहीं होने से तस्करों के हौसले बुंलद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तस्कर द्वारा जेसीबी मशीन से खोदकर पत्थर को एक जगह इक्कठा किया जाता है उसके बाद ट्रेक्टर के माध्यम से ले जाकर ट्रक में लोड़कर बाहर भेजा जाता है। मजेदार बात की हल्का पटवारी से लेकर बड़े अधिकारियों को इसकी खबर होने के बाद भी अवैध उत्खनन रोकने में नकाम साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारी-कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगते हुए बताया कि बिना सेटिंग के पत्थर निकाल नहीं जा सकता, क्योंकि पत्थर तस्कर द्वारा लगातार क्षेत्र में लंबे समय से पत्थर की कालाबाजारी कर रहे हंै और कोई न कोई अधिकारी आते हैं और देखकर चले जाते हैं, अगर इनका सेटिंग नहीं है तो पटवारी इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी को क्यों नहीं देते हैं? ग्रामीणों ने लगाये आरोप पर अगर ध्यान दे तो इनके बातों में दम है, अब देखना है कि कापू क्षेत्र में हो रहे अवैध पत्थर उत्खनन पर स्थानीय प्रशासन क्या कार्यवाही करते हैं?



