जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
गांव में प्रतिबंध अवैध शराब ना बेचना और ना ही पीना जिनके लिए अर्थदंड का भी रखा था प्रावधान किंतु एक बड़े ओहदे में होने का धौंस दिखाकर अवैध शराब की बिक्री करने वाले के साथ लेन देन का आडियो वायरल होने से पंचायत में जुर्माना और इस तरह भविष्य में गलती ना करने की हिदायत भी गांव के जवाब दारो के बीच समझाईस हुई। आज पुन: शराब कोचिया खुलेआम बीच चौराहे पर अवैध शराब की बिक्री जोरों से हो रहा है। सवाल तो बनता है आखिर शराब वाले को कौन दे रहा हौसला या राजनीतिक दल के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का संरक्षण तो नहीं वहीं सिर उठाकर जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर पंचायत में अवैध शराब की बिक्री करने की शिकायत करते हुए देखने को मिला। एक ओर रामकृष्ण साहू डी आई जी व पुलिस अधीक्षक बेमेतरा द्वारा लगातार थाना चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में अंकुश लगाने व शिकंजा कसने की लगातार निर्देशित करते रहते हैं।



