जोहार छत्तीसगढ़- बेमेतरा।
साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू अंतर्गत आने वाला बनराका ओडिय़ा सेवा सहकारी समिति व खाद्य मंत्री के निज विधानसभा नवागढ़ के एक सेवा सहकारी समिति में दो चार कट्टी धान तौल कर शासकीय बारदाना में बिना पलटी किये किसानों के बारदाने में समिति प्रभारी प्रबंधक ने करा दिया तौल कर लिया धान कि खरीदी,.ऐसे में कैसे होगा धान कि क्यूंवाल्टी का चेक अमानक धान तो नहीं? बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र व साजा क्षेत्र के दो चार समिति में नायलोन का बिना सुतरी खोले कैसे समिति में धान का हो गया चेकिंग यह कौन सा नियम या नियम का खुलेआम उल्लघंन, कैमरे और प्रशासन का डर नहीं समिति प्रभारी प्रबंधक सहित कर्मचारियों ने कहा कि लाइट बंद होने पर नायलोन के सुतरी पर सिलाई किया,तो यह सवाल तो बनता है सेवा सहकारी समिति में दिये गए जंगलेटर मशीन का उपयोग नहीं या समिति पर इन्वाइटर कि सुविधा नहीं सिर्फ पुराने बारदाना को नायलोन कि सुतरी में सिलाई और नये बारदाना का एक भी सिलाई नायलोन सुतरी में नहीं यह एक बड़ी सवाल है।
समिति के प्रभारी कि गलती पकड़ में आने पर अपनी बातों का सफाई देते हुए गोल-मोल बात करने लगा और चेहरे पर पसीना छूटने लगा,बेमेतरा जिले में ऐसा तो नहीं कि जिले के जिम्मेदार अधिकारीयों का निर्देश या खुली छुट, ऐसे मनमानी का राज चलाने वाले समिति प्रभारी व बारदाना व फड़ प्रभारी के ऊपर जांच कर कार्यवाही करेगा कि सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ देगा,यह देखने वाली बात है।



