Home छत्तीसगढ़ सत्यनारायण बाबा पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यनारायण बाबा पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

391
0

जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
सोशल मीडिया पर सत्यनारायण बाबा के संबंध में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को रायगढ़ पुलिस ने केवल 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपी सरोज रात्रे, पिता राम लकेश्वर रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी सलिहाभांठा थाना उरगा जिला कोरबा को कोरबा पुलिस के सहयोग से धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोशल मीडिया पर अवांछित सामग्री साझा करने में प्रयुक्त विवो मोबाइल फोन भी जप्त किया है। DIG डॉ. लाल उमेद सिंह ने जशपुर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, परेड की सलामी ली घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायगढ़ शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड़ को अपराध पंजीबद्ध करने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार थाना कोतरारोड़ और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 353 और 299 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने साइबर विशेषज्ञों की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर एक टीम तुरंत कोरबा रवाना की। कोरबा पुलिस के सहयोग से सरोज रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ-साथ अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here