Home छत्तीसगढ़ बिरहोर जनजाति एवं जरूरतमंद के लोगों को घूमघूमकर प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने...

बिरहोर जनजाति एवं जरूरतमंद के लोगों को घूमघूमकर प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने किया कंबल और फल वितरण

167
0
जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रेस क्लब धरमजयगढ़ द्वारा बिरहोर जनजाति के साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर कंबल और फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनजातीय एवं जरूरतमंद परिवारों  को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि बिरहोर जनजाति के लोग अत्यंत पिछड़े और जरूरतमंद वर्ग में आते हैं, जिन्हें सर्द मौसम में विशेष सहायता की आवश्यकता होती है।साथ ही गांव में कई ऐसे जरूरतमंद परिवार भी है जिन्हें ग्राम कपड़ों की आवश्यकता होती है इसी उद्देश्य से प्रेस क्लब ने यह सामाजिक पहल की है।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने जनजातीय एवं जरूरतमंद लोगों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। कंबल और फल पाकर बिरहोर जनजाति और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here