जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले में यातायात जागरूकता को लेकर पुलिस अधिक्षक लगातार आम सड़कों पर जागरूकता हेतु सड़कों पर पुलिस के जवाब दार कर्मचारी सड़क से लेकर गांवों के हाट बाजारों व जिले के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सड़क सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं किन्तु दूसरी ओर प्रशासनिक पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों की कारनामे की हकीकत तस्वीर को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपको बता दूं कि राज्य मार्ग 30 का यह सफर जो राहगीरों के लिए मौत की सफर से कम नहीं है आपको बता दूं कि बेमेतरा के मुख्य मार्ग नंदवाना आरा मील के ठीक सामने और किंग महल के मध्यम सड़क पर गड्डे का मंजर देखने को मिला इस बात को हमारे संवाददाता ने बड़ी ही प्रमुखता से प्रकाशित भी किया किंतु फिर भी सुधार करने के बजाय सिर्फ एक ब्रेरीगेट लगाकर हादसे से बचाना चाहते हैं और आ बैल मुझे मार वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है मानो रफ्तार से और बड़ी हादसों को आमंत्रित करा रहे हैं। यह एक बड़ा सवाल है एक ओर पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट पीडब्ल्यूडी बेमेतरा की भ्रष्टाचार की खुली पोल में जवाबदार लोगों की हकिकत उजागर तो हो ही गया है आपको बतलाने की जरूरत ही नहीं है किंतु बड़ी दुर्भाग्य का विषय है की सैकड़ों, हजारों राहगीरों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुधार करने में ना जाने और कितने वक्त लगाएंगे यह बड़ी चिंता का विषय है। जवाबदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी से कोई लेना-देना नही, आवागमन करने वाले लोग हादसे का शिकार हो जायेगा तब भी इससे भी कोई ताल्लुकात नहीं है। ऐसे बेपरवाह जिम्मेदार अफसर पर त्वरित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि आने वाले हादसों से भी बचा जा सके और बड़े भ्रष्टाचार से बचाया जा सके बेमेतरा की गौरव की रक्षा और आर्थिक सुरक्षा की जिम्मेदारी आम नागरिकों की होनी चाहिए ऐसे जिम्मेदार अफसरों का जिला मुख्यालय में रहना भय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।



