जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
नगर पालिका परिषद बेमेतरा व बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र की हकीकत तस्वीर देखकर शर्माने की जरूरत नहीं बल्कि उसे चुनौती को स्वीकार कर उसका निराकरण करने में अपनी भलाई समझिए साहब क्योंकि जिस रास्ते पर दिन में हजारों लोग गुजरते हैं अपने सपने साकार करने के लिए लेकिन जिसमें कई लोग सड़क हादसे के शिकार हो जाते हैं। क्या इतनी बड़ी कार्य हो गया है जो जिसमें लाखों रुपए खर्च हो सकते हैं इस काम को देखने के बाद प्रशासन क्या चुप्पी साधे बैठे हुए हैं क्या उसको आगाह करने की जरूरत है क्या बड़ी हादसों का प्रतिक्षा कर रहा है इस रास्ते से उपमुख्यमंत्री, स्थानी मंत्री सहित बेमेतरा विधायक व नगर पालिका के विकास पुरुष कहे जाने वाले विजय सिन्हा भी इस रास्ते से गुजरते हैं किंतु वह अपने चार पहिया वाहन से गुजरते हैं जिन्हें यह रास्ते की गड्डे दिखाई नहीं देते इसी कारण से आम जनता सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं और बड़े बड़े नगर व शहर के नेता, मंत्री को इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। आशा और उम्मीद है कि खबर को संज्ञान लेकर जल्द ही सुधार करवाएंगे क्योंकि सवाल नगर की गौरव गाथा की हकीकत को बयां कर रही है।
* मुझे मीडिया से जानकारी मिली फोटो भेज अभी कराऊंगा सुधार।
विजय सिन्हा, नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष



