जोहार छत्तीसगढ़-रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा लगभग दो माह पूर्व कर दी थी। जिसमे मोर्चाओ के प्रदेश अध्यक्ष का भी घोषणा हो गया था। इसके बाद सभी प्रदेश अध्यक्षों ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों का दौरा किए। अब सभी मोर्चा अपनी-अपनी कार्यकारिणी का घोषणा कर रहे हैं। जिसमें छ: मोर्चा अध्यक्षों ने प्रदेश भाजपा एवं संगठन महामंत्री की सहमति से अपनी टीम की घोषणा कर दी है। जिसमे प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा,जनजाति मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख हैं। अब जो घोषणा करने के लिए बचा है वह है किसान मोर्चा। घोषणा में देरी का कारण मोर्चा की लोकप्रियता को बताई जा रही है। विदित हो कि प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अपने सभी कार्यकाल में सशक्त भूमिका निभाते आ रही है। भाजपा में किसान मोर्चा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है जबकि अन्य मोर्चा की लोकप्रियता में कमोवेश कुछ कमी देखी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार किसान मोर्चा को भी प्रदेश में अन्य मोर्चा के अनुसार छ: उपाध्यक्ष,दो महामंत्री,सात मंत्री,कोषाध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष,कार्यालय मंत्री,सह कार्यालय मंत्री,मीडिया प्रभारी,सह मीडिया प्रभारी,सोशल मीडिया प्रभारी,सह प्रभारी आदि पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी की घोषणा होनी है। जिसमें नियमानुसार महिलाओं को भी तैतीस प्रतिशत स्थान देना है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं इतने सारे पदों और कार्यकारिणी के लिए जिला से प्रदेश से और पूर्व कार्यकारिणी से इतने सारे योग्य कार्यकर्ताओं के नाम हैं की निर्णय करने में देरी हो रही है।



