Home छत्तीसगढ़ विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर...

विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

120
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
रायगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माननीय अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन एवं अध्यक्ष प्रिया रजक तालुका विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ के आदेशानुसार आज 12 दिसंबर 2025 को विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स एवं अन्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में पैरालीगल वालिंटियर सावित्री डनसेना थाना कापू एवं सदानंद सिंह थाना धरमजयगढ़ के द्वारा बताया गया किया कि विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस, जिसे यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 12 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करना है, खासकर उन लोगों के लिए जो स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।
लक्ष्य और उद्देश्य
इस दिन के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं,स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना, सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें सभी के लिए सुलभ बनाना। स्वास्थ्य सेवाओं की लागत कम करना-स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को कम करना और उन्हें सभी के लिए किफायती बनाना। साथ ही,नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी दिया गया। महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 की जानकारी दी गयी, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 की जानकारी दिया गया, नालसा लीगल हेल्पलाइन नम्बर 15100 की जानकरी दिया गया। विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करने के लिए काम करता है। इस दिन को मनाकर, हम सभी स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ और किफायती बनाने के लिए काम कर करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here