Home छत्तीसगढ़ विकास की नई राह, पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान, पर्यावरण और जनहित की...

विकास की नई राह, पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान, पर्यावरण और जनहित की सुरक्षा के साथ

288
0

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुरुंगा, कोकदर और सम्हरसिंहा गांवों में प्रस्तावित 2.25 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता की भूमिगत कोयला खदान परियोजना को लेकर हाल ही में कुछ भ्रांतियां और गलतफहमियां सामने आई हैं। इस संदर्भ में परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय के कल्याण और सतत विकास के सिद्धांतों पर आधारित है। परियोजना के अधिकारी ने कहा की पुरुंगा भूमिगत परियोजना के विरुद्ध गलत भ्रांतियां प्रचारित की जा रही है तथा विस्थापन और जंगलों के दोहन किए जाने के संबंध में दुष्प्रचार किया जा रहा है। भूमिगत परियोजना की स्थापना में न ही गांव का विस्थापन होगा न ही जंगल काटने की आवश्यकता होगी। यह पूर्णत: भूमिगत खदान परियोजना होगी। परियोजना के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में भी योगदान दिया जाएगा। भारत सरकार के नीति आयोग के अनुसार, वर्ष 2030 तक देश में कोयले की मांग 1192 से 1325 मिलियन टन तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यह परियोजना देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि पर्यावरणीय और सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी पूर्ण पालन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here