जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के पीडब्ल्यूडी से बने सड़क अब राहगीरों के लिए मौत का जाल बन गई है। सड़क पर हुए विशालकाय गड्ढे रोजाना दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आलम यह है कि बड़े गाडिय़ां, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिले इन गड्डों लकड़ी वजह से कई प्रकार का दुर्घटना हो रहा हैं, और दोपहिया वाहन चालक आए दिन घायल हो रहे हैं। यह घटना सड़क की भयावह स्थिति का एक छोटा सा उदाहरण मात्र है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कुंभकर्णी नींद सो रहा है। इन जानलेवा गड्डों के बावजूद विभाग की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी मार्ग भी इन गड्डों से अछूता नहीं है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्रों और शिक्षकों और आवागम करने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोड स्थिति तो इतनी खराब है कि एक गड्डा इतना बड़ा हो गया है और रोड में लकड़ी रखे है जों कि लोगों को चेतावनी दे रहा है। ताकि कोई उसमें फंसकर दुर्घटनाग्रस्त न हो जाए। यह दर्शाता है कि प्रशासन किस कदर निष्क्रिय है और जनता अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने और राहगीरों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।



