Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में आज से शुरू हुआ ऐतिहासिक दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव Historical...

धरमजयगढ़ में आज से शुरू हुआ ऐतिहासिक दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव Historical Durgapuja and Dussehra festival started in Dharamjaigarh today

720
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ क्लब ग्राउंड में हर साल एक अलग उमंग के साथ दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव मनाया जाता है। दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए एक विशाल समिति का गठन किया जाता है, समिति बनते ही कैसे पिछले साल से और भी भव्यता के साथ पूजा किया जाये इस पर समिति काम करती है, और नगरवासियों के सहयोग से भव्यता के साथ दुर्गापूजा संपन्न करवाया जाता है। क्लब ग्राउंड में हर दिन कार्यक्रम का आयोजन होता है, विजय दशमी के दिन भव्य रूप से रावण दहन किया जाता है।

माता की मूर्ति का किया गया बाजा गाजे के साथ भव्य स्वागत

दुर्गापूजा समिति पहली बार एक अलग ही तरीके से मां दुर्गा की मूर्ति का स्वागत किया है, अनिल ढाबा के पास जैसे ही मां दुर्गा की मूर्ति पहुंंचा वैसे बाजे गाजे के साथ कार रैली और महिला कर्मा पार्टी द्वारा जोरदार स्वागत किया और रैली निकाल कर दुर्गा पंडाल तक लाया गया है। ऐसा स्वागत पहली बार धरमजयगढ़ में किया गया है। दो दिन तक गरबा का कार्यक्रम किया गया और आज क्लब ग्राउंड में गु्रप डांस का आयोजन किया जायेगा। समिति द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि दुर्गापूजा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग पहुंचे और कार्यक्रम का लुप्त आनंद उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here