जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ क्लब ग्राउंड के ऐतिहासिक दुर्गापूजा और दशहरा आयोजन की पूरे छत्तीसगढ़ में सराहना की जाती है और हर साल श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ इस बात की गवाह है। इस वर्ष दुर्गापूजा को और भी भव्य रूप देने की रूपरेखा की तैयारी पूरी कर ली गई है जिसमें आज शाम 4 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का धरमजयगढ़ आगमन हो रहा है जिसे लेकर स्वागत की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आज शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का धूमधाम और उत्साह से स्वागत किया जाएगा जिसमें नगर के प्रवेश द्वार अनिल ढाबा से इसकी शुरुआत की जाएगी स्वागत में कर्मा पार्टी का नृत्य मां दुर्गा की प्रतिमा की अगुवाई करेगी और पीछे चार पहिया वाहनों का काफिला आकर्षण का केंद्र होगा साथ ही जयकारे की घोष और जोरदार आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को पंडाल तक लाया जाएगा जिसे लेकर समिति के अध्यक्ष आशीष विश्वास एवं सचिव श्यामल पुरकायस्थ सहित समस्त पदाधिकारियों ने नगर और क्षेत्र की जनता से अपील की है कि भारी संख्या में श्रद्धालुगण मां दुर्गा के स्वागत हेतु शाम चार बजे अनिल ढाबा के पास पहुंचे।



