धरमजयगढ़ प्रेस क्लब का फिर हुआ विस्तार.असलम,श्यामल उपाध्यक्ष राजू और पावेल को मिली नई जिम्मेदारी
जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़ !
धरमजयगढ़ प्रेस क्लब का फिर से विस्तार किया गया है टीम को मजबूत बनाने प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन ने चार पत्रकार साथियों को पदाधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है आपको बता दें वरिष्ठ पत्रकार असलम खान और श्यामल पुरकायस्थ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है साथ ही राजीव अग्रवाल को सहसचिव तथा पावेल अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पत्रकार साथियों को धरमजयगढ़ प्रेस क्लब में मिली इस जिम्मेदारी के बाद टीम का जहां विस्तार हुआ है वहीं नई ऊर्जा के साथ प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्यगण इस संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करते देखे जाएंगे।



