Home छत्तीसगढ़ हमने देखा क्या आपने देखा, नहीं देखा तो नवागढ़ नगर पंचायत में...

हमने देखा क्या आपने देखा, नहीं देखा तो नवागढ़ नगर पंचायत में जाकर देख लो, स्वच्छता अभियान के नाम पर दिखावे का खेल, जिम्मेदार की चुप्पी नगर पंचायत लोगों के सेहत के साथ कर रहा खिलवाड़

325
0

जोहार छत्तीससगढ़-बेमेतरा।
एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद नगर पंचायत नवागढ़ में इसका खुलेआम उपयोग जारी है। करीब तीन साल बाद भी प्रशासन इस बैन को प्रभावी ढंग से लागू करने में नाकाम रहा है। नतीजा, शहर से निकलने वाले कचरे में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन शामिल हैं, जो जगह को कचरे में तब्दील कर दिये है और शहर की खूबसूरती को दागदार कर रहे हैं। नगर पंचायत नवागढ़ के अधिकारी और कर्मचारी भी दबी जुबान में स्वीकार करते हैं कि पॉलीथिन का उपयोग बदस्तूर जारी है, लेकिन जिम्मेदार अफसर महज खानापूर्ति तक सीमित हैं। स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है नगर पंचायत नवागढ़ नगर वासियों की सेहत का ध्यान नहीं ही देना बेहद ही शर्म की बात है। अब देखने वाली बात यह होगी की सुधार आखिर कब करते हैं। वार्डों में तथा बाजार बस स्टैंड गार्डन के आस पास भारी मात्रा में कचरा जमा हो जाता है जो बदबू से लोग परेशान रहते है और कचरा उठाव व सुधार का नाम नहीं ले रहा है।

खुलेआम बिक रही पॉलीथिन, प्रशासन बेपरवाह

गुरुवार, रविवार बाजार, बस स्टैंड के बगल और शहर की कई दुकानों में पॉलीथिन आसानी से उपलब्ध है, लेकिन प्रशासन जिम्मेदार के पास जांच करने कि फुर्सत नहीं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राज्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। फिर भी कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉलीथिन पर पूरी तरह रोक तभी संभव है, जब नागरिक खुद जागरूक हों।

नवागढ़ शहर का जगह कचरे में तब्दील , पर्यावरण को नुकसान

सब्जी विक्रेताओं, किराना स्टोर्स और डेयरियों में पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। दूध, दही और पनीर जैसी डेयरी उत्पादों की पैकिंग में भी पॉलीथिन का इस्तेमाल आम है। प्लास्टिक के कप और ग्लास नालियों में जाम का बड़ा कारण बन रहे हैं। शहर की दुकानों में सामान पॉलीथिन बैग में ही दिया जा रहा है, जिसके ढेर सड़कों और गलियों में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

* एक दो दिन बाद साफ सफाई होगी इस वर्ष झांकी का आयोजन वहीं होना है। हम खुद नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। समस्त नगर पंचायत के सम्माननीय नागरिकों से अपील है की अपने आस पास कचरा न फैलाने की बात कही।

सिद्धांत चौहान,अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़

* बाजार के आस-पास गंदगी पसरा हुआ है वहीं सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावे का खेल चल रहा है। सुधार की जरूरत।

राजेश सोनकर,नागरिक नगर पंचायत नवागढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here