जोहार छत्तीसगढ़ -कुसमी।
कुसमी विकासखंड अंतर्गत स्थित प्राथमिक शाला की खीखीर पारा एवं पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास की जमीन पर जबरन अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार कुसमी विकास खंड अंतर्गत हाई स्कूल करकली में व्याख्याता पद पर पदस्थ प्रभु प्रकाश बड़ा द्वारा स्कूल व छात्रावास परिसर की भूमि पर कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य रुक्मणि ने इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। प्राचार्य ने लिखित शिकायत एसडीएम कुसमी को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि जिस जमीन का उपयोग छात्रावास व स्कूल की गतिविधियों के लिए होना चाहिए, उस पर निजी उपयोग हेतु निर्माण व कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न केवल छात्र-छात्राओं को परेशानी होगी, बल्कि संस्थान के शैक्षणिक माहौल पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने भी इस प्रकार के अतिक्रमण पर नाराजग़ी जताई है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। जानकारी हेतु बता दे की विद्यालय एवं छात्रावास के पीछे ही प्रभु प्रकाश बाद का का घर एवं जमीन है, विगत 2015-16 मे भी शिक्षक प्रभु प्रकाश बड़ा जो उस समय वर्तमान पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास कुसमी के प्रभारी अधीक्षक पद पर पदस्थ थे, उसका गलत फायदा उठाते हुए पहले भी अतिक्रमण करने की कोशिश किया था उस समय के तत्कालीन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग युसूफ लकड़ा के नेतृत्व में एसडीएम कुसमी एवं तहसीलदार के द्वारा उसे अतिक्रमण को तोड़ा गया था।
* अपने ही सीमांकन एरिया में कार्य करा रहा हूं, होम लोन लिया हूं तो पूरा प्रक्रिया करा के ही लिया हूं, काम करा रहा हूं।
प्रभु प्रकाश बड़ा
* अतिक्रमण हटाया जाएगा सीमांकन के उपरांत ही संबंधित किसी व्यक्ति को निर्माण कार्य करने दिया जाएगा।
राम पथ यादव,विकासखंड शिक्षा अधिकारी,कुसमी



