कैसे गुरूजी स्कूल के टाइम में कचहरी में … अपने पैसे से तीन … को रख दिया हूं पढ़ाने ….!
आज शिक्षा किस स्तर का होता जा रहा है सोचने की बात है, एक प्राथमिक शाला का हेड मास्टर स्कूल के समय कचहरी में घूमते देख … एक युवा नेता ने गुरूजी से सवाल कर बैठा … कैसे गुरूजी स्कूल का समय क्या है… गुरूजी ने भी टपक से जवाब दिया … अपने पैसे से स्कूल के बच्चों पढ़ाने के लिए तीन लड़के को रख दिया हूं…! हम बात कर रहे हैं प्राथमिक शाला उदउदा का इस स्कूल में 120 बच्चों का नाम दर्ज है … शासन की ओर से दो शिक्षक पदस्थ हैं… स्कूल का हेड मास्टर है योगित पटेल और दूसरा शिक्षक का नाम है दयाल राय …। स्कूल का हेडमास्टर गुरूजी कम नेता अधिक है… स्कूल के समय स्कूल में नहीं कचहरी में दिखाई देता है … आज भी स्कूल के समय कचहरी में हाजरी देने पहुंचा था … 4.03 मिनट में कचहरी में बैठकर गप्प मार रहा था … स्कूल के बारे में पूछने पर कहने लगा मैं अगर स्कूल में रहूंगा तो जानकारी कौन जमा करने आयेगा … भाई पढ़ाई के लिए 3 को रख तो दिया हूं ना …!
गरीबों का राशन डकारने वाले को मिली अग्रीम जमानत2 
कहीं भी देखों गरीब ही लूट का शिकार होते हैं … चाहे कोई सा भी मामला देख लो … गरीबों का सूनने वाला बहुत ही कम मिलता है … अब आप ही देख लीजिए शासन से गरीबों मिलने वाली राशन पर किस तरह राशन माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है … धरमजयगढ़ विकासखण्ड में 2-4 राशन घोटाले बाजों पर कार्यवाही भी हुआ है… अभी हाल ही में धरमजयगढ़ थाने में लाखों का राशन घोटाला करने वालों पर एफआईआर दर्ज हुआ है … एफआईआर की खबर लगते ही … माफिया रफ्फू चक्कर हो गया था …! गरिबों के पेट में लाथ मारने वाले राशन माफिया को हाई कोर्ट से अग्रीम जमानत मिल गया।
पत्रकारों के शपथ ग्रहण समारोह में … होगा कवियों का जोरदार नोक-झोक …!
प्रेस क्लब धरमजयगढ़ में पत्रकारों का शपथ ग्राहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है … जिसकी तैयारी प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा शुरू कर दिया गया है … शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर को दशहरा मैदान में होगा … प्रेस क्लब धरमजयगढ़ द्वारा पत्रकारों का सम्मान भी किया जायेया … शपथ ग्रहण एवं पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम के बाद … जोरदार कवियों का मुकाबला होगा … प्रदेश के कई नामी कवि कार्यक्रम में शामिल होंगे… नगरवासियों को कवियों का जबरदस्त नोक … झोक देखने सूनने को मिलेगा …!
और अंत में … दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव में होगा झमाझम कार्यक्रम …![]()
![]()
![]()

सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति धरमजयगढ़ द्वारा 66 वर्ष से क्लब ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया जा रहा है … धरमजयगढ़ दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव प्रदेश का दूसरा नंबर है … सार्वजनिक दुर्गा समिति में सैकड़ों लोग मां की सेवा में महिनों लगे रहते हैं … ताकि मां की पूजा धूमधाम से मनाया जा सकें …। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दुर्गा पूजा की तैयारी में अभी से जूट गये हैं … बताया जा रहा है कि इस बार हर दिन देश-प्रदेश के एक से बढ़कर एक कलाकारों द्वारा क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को मनोरंजन किया जायेगा …!



