जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
एक ओर बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू लगातार थाना चौकी प्रभारीयों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार निर्देश जारी कर रही है जिनका पालन भी बखुबी से सभी चौकी थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान बड़ी ईमानदारी से काम कर रहे हैं वही अपराधियों के द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में लुट जैसे अपराध कर फरार आरोपीयों ने पुलिस को पकडऩे की चुनौती दे दी किंतु अपराधियों को पता नहीं की बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक भी अपने जांबाज थाना चौकी प्रभारीयों को भी खुले छुट दे रखी है की जो अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों को अपराध करने के चंद दिनों में ही अपराधियों के दांत खंट्टे कर दिए बेमेतरा जिले में दिन के दिन बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने हर हथकंडे बेमेतरा जिला के पुलिस अपना रही है। ताकी बेमेतरा जिले भर के क्षेत्र में शांति कायम हो और आम जनता खुलकर जीवन सके इसी तारतम्य में हाल ही में नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने ग्राम छेरकापुर निवासी के दिन दहाड़े लूटकांड कर फरार आरोपीयों ने बेमेतरा पुलिस को चुनौती दे दी और कुछ ही दिनों के अंतर्गत आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा पीडि़त छेरकापुर निवासी मदन मनहरे का दिंनदहाड़े लाखों रुपये का लूट हुआ था जिनकी रिपोर्ट नवागढ़ पुलिस के समक्ष जाकर की गई थी। नवागढ़ पुलिस को सूचना मिलते अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मार्ग लेकर आरोपी का तलाश शुरू कर दी बेमेतरा नवागढ़ साइबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से लुट करने वाले आरोपीयों को धर दबोच लिया गया।
लाखों की लूट का संदेही पुलिस के गिरफ्त में
दिन दहाड़े लूट कर फरार तीन आरोपी को बेमेतरा संयुक्त टीम ने 05 सितम्बर 25 कों लूट करने के संदेही आरोपी के रूप में बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ जारी कर दी है।



