Home छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, नियमितीकरण का रंगोली बनाकर...

एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, नियमितीकरण का रंगोली बनाकर रखे अपनी मांगे

119
0

 

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (हृ॥रू) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल 19वें दिन भी जारी रहा। नियमितीकरण, ग्रेड पे और लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आज धरना स्थल पर कर्मचारियों ने रंगोली बनाकर अपनी मांगें रखीं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की। इससे पहले कर्मचारी सड़क और सब्जी बाजार में आम लोगों से प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। धरना स्थल पर आज पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि मोदी की गारंटी और डबल इंजन की सरकार से उन्हें अभी भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। जिलाध्यक्ष पूरन दास एवं प्रवक्ता बृजेश कुमार दुबे ने स्पष्ट किया कि जब तक लिखित आदेश जारी नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। आज के धरना में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. तृप्ति दुबे, डॉ. भारती यादव, मनीष शर्मा,दिनेश गंगबेर, प्रमोद साहू, सनत कुमार साहू, ताकेश्वर सिंहा, प्रियंका यादव, भूमिका वर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here