Home छत्तीसगढ़ मीना बाजार को लेकर चल रहे विवाद को देखकर एसडीएम को नहीं...

मीना बाजार को लेकर चल रहे विवाद को देखकर एसडीएम को नहीं देना चाहिए अनुमति?

886
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ का दुर्गापूजा एवं दशहरा छत्तीसगढ़ बस्तर के बाद सबसे बड़ा त्यौहार है, पिछले कई सालों से दुर्गापूजा में मीना बाजार लग रहा है। मीना बाजार संचालकों द्वारा कई प्रकार की अनियमितता करते रहते हैं, स्थानीय प्रशासन द्वारा नियम एवं शर्तो के साथ मीना बाजार लगाने का अनुमति दिया जाता है। लेकिन नियम एवं शर्तें को दरकिनार करते हुए मीना बाजार संचालकों द्वारा मीना बाजार का संचालन किया जाता है। एक मीना बाजार संचालक द्वारा दुर्गापूजा में मीना बाजार लगाने के लिए अनुमति प्राप्त किया था, तात्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने अनुमति आदेश जारी किया था, तो वहीं वर्तमान अनुविभगीय अधिकारी राजस्व ने दिये गये अनुमति को निरस्त करते हुए लेख किया गया था कि आपके द्वारा अनुमति में दिये गये शर्तों का पालन नहीं किया गया है और बिजली विभाग का 9286 रूपये बकाया है आपके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज है। जिसके कारण आपका मीना बाजार लगाने के लिए दिये गये अनुमति को निरस्त किया जाता है।

दो मीना बाजार संचालक ने मांगी अनुमति

दुर्गापूजा में मीना बाजार लगाने के लिए दो मीना बाजार संचालक ने अनुमति के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। एक मीना बाजार संचालक ने अनुमति दिलाने वालों को मोटी रकम देने की बात की है। तो दूसरा मीना बाजार संचालक सत्ता पक्ष के नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों के पास कई बार सत्ता पक्ष के नेताओं का फोन खन खना चुका है, जिससे अधिकारी भी परेशान हो रहे हैं किसको अनुमति दे। स्थानीय प्रशासन को चाहिए की इस बार किसी को भी मीना बाजार लगाने की अनुमति न दिया जाये। अगर मीना बाजार लगाने की अनुमति नहीं दिया जाता है तो स्थानीय लोगों को दुकान लगाने के लिए जगह मिलेगा और स्थानीय लोगों का इसका फायदा होगा।

दुर्गापूजा समिति स्थानीय लोगों को दुकान लगाने का दे अनुमति

दुर्गापूजा समिति जिस जगह में मीना बाजार लगाने का अनुमति देते हैं उस जगह को मीना बाजार लगाने की अनुमति न देकर स्थानीय दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराये और स्थानीय दुकानदार से समिति द्वारा निर्धारित किया गया शुल्क ले, ऐसा करने से स्थानीय छोटे-छोटे दुकानदार को इसका फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here