जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
भारतमाला परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि में शेड निर्माण किसानों ने किया है। जिस पर आज स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी चला कर तोड़ दिया। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने किसानों को नोटिस जारी किया था कि कृषि भूमि पर बिना अनुमति के शेड निर्माण किया गया है। जिस जगह पर शेड निर्माण किया गया है। वहा भारतमाला सड़क हेतु प्रस्तावित है। शेड को 28 अगस्त तक हटा ले नहीं तो प्रशासन हटाएगा। किसानों ने sdm के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है। हाईकोर्ट की सुनवाई होने से पहले ही स्थानीय प्रशासन ने आज किसानों के खेत में बने शेड को तोड़ फोड़ किया जा रहा है। वहीं किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि अभी तक भू अर्जन की अधिसूचना जारी नहीं हुआ है। और अगर अधिसूचना जारी हुआ है तो sdm द्वारा बिक्री, छोटे छोटे टुकड़ों में भूमि का बांटना, नया निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी करना था। लेकिन स्थानीय प्रशासन अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।



