Home छत्तीसगढ़ शराब बंदी की ढोल पीटने वाले की खुली पोल, अवैध कारोबारियों से...

शराब बंदी की ढोल पीटने वाले की खुली पोल, अवैध कारोबारियों से वसूली का आडियो/विडियो वायरल होते ही पंचायत में मचा हड़कंप, Open pole of the drummer of liquor ban, the audio/video of recovery from illegal businessmen went viral in panchayat

1648
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
अवैध शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत ने अहम बैठक ली। उक्त बैठक के बाद में ग्रामीण एकजुट होकर कलेक्ट्रेट परिसर पर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा साथ ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की फरियाद करने लगे किंतु शिकायत के दो दिन पहले ही जनपद सदस्य का पोल खोलते नजर आया गांव के ही जनपद सदस्य शिव प्रसाद साहू के विरुद्ध में सोशल मीडिया में चल रहे हैं ऑडियो वीडियो उनकी पोल खोल दी। जिसमें स्पष्ट उसके द्वारा अवैध कारोबारी से पैसे की मांग करने की बात स्पष्ट नजर आ रही है वहीं उपसरपंच के संबंध में भी पैसे देने की बात कही गई है जिसमें महिला सरपंच प्रतिनिधि को पैसा ना देने की भी बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनका ऑडियो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ग्रामीणों में काफी आक्रोश हो गया है एक तरफ गांव वालों के सामने कुछ अलग ही बात करते हैं और पीठ पीछे कुछ दूसरी ही कार्य करना कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधि के कार्य शैली पर सवाल उठाता नजर आ रहा है इस बात को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित और नाराज नजर आ रहे हैं इस बात को लेकर कुछ दिन बाद ही पंचायत में बैठक होने के बाद ही कुछ और बातें छनकर सामने आ सकती है।

सामने राम-राम बगल में छुरी वाली मुहावरा एकदम सटीक

सामने राम-राम बगल में छुरी वाली मुहावरा एकदम सटीक बैठ रही है इस बात को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि सामने में जन प्रतिनिधि शिव प्रसाद साहू का चेहरा साफ और स्पष्ट हो रहा है कि किस तरीके से ग्रामीणों को यह सामने राम-राम और बगल में छुरी वाली कहावत स्पष्ट चरित्रार्थ हो रहा है इस बात को लेकर ग्रामीणों के बैठक रखने की बात सामने आ रही है। एक ओर शासन-प्रशासन को लिखित शिकायत वहीं दूसरी ओर रात को बंद कमरे में अवैध वसूली के कारोबार इस तरीके से कारनामे जनप्रतिनिधि के सोशल मीडिया में उजागर होने के बाद में ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इस बात को लेकर पंचायत में बैठक होने का बात कही अब देखने वाली बात यह होगी की उक्त बैठक पर क्या चर्चा और निर्णय जारी हो रहा है यह एक बड़ा हिस्सा होगा। आखिर गांव में अवैध कारोबारी पर अंकुश लगाने पर जनप्रतिनिधि शिव प्रसाद साहू को क्या एतराज है। क्योंकि ग्रामीण के सामने कुछ अलग ही बात करते हैं किंतु ग्रामीणों के बाद रात के अंधेरे में बंद कमरे पर कुछ अलग ही चर्चा अवैध कारोबारी के साथ में मिलकर बात करना एक संदिग्ध मामला है। मीडिया को सवाल देते हुए अपनी सफाई में कहां की मेरा चरित्र धूमिल करने के नियत से हारे हुए मेरे प्रतिद्वंद्वी जनपद प्रत्याशी अवैध शराब कोचिंग से मिलकर मेरी छवि धूमिल करने के लिए इस तरीके का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया वहीं पंचायत सरपंच को पैसे नहीं देने की बात पर सवाल पूछा गया मीडिया के द्वारा तो उसकी सवाल की जवाब देने की बजाय चुप्पी साध ली।

* मेरे को रात्रि समय खेत में बुलाना मेरे साथ षड्यंत्र हो सकता था इसलिए मेरे घर आने व बात करने कहा किन्तु मेरे द्वारा गांव वालों के साथ मिलकर शराब बंदी करने से बौखलाए थे मेरे साथ जनपद सदस्य का चुनाव हारे हुए साध राय मधुकर तेजा,व बाबी के साथ मिलकर मेरे छवि धुमिल करने के लिए ही मेरा आडियो विडियो वायरल कर रहे हैं।

शिव प्रसाद साहू,जनपद सदस्य बदनारा

* शिव प्रसाद साहू जनपद सदस्य बन गए हैं वह अपने जनपद संभाले और मेरे ऊपर आरोप प्रत्यारोप किस बात का कर रहे हैं यह अच्छी बात नहीं है। शिव प्रसाद साहू पहले अपने आप को खुद झांक के देखे कि किस तरीके से उनके काले कारनामे का ऑडियो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जब उनकी गलती उजागर हो गई तो बचने व समाज व देवतुल्य जनता को गुमराह करने से उनकी गलती दबने वाली नहीं है। जनता कभी भी उनको माफ नहीं करेगी क्योंकि हजार जनता के विश्वास पर छूरा घोपने का काम किया है उपर वाले के यहां देर है अंधेरे नहीं जल्द ही उनके काले कारनामों से चेहरा बेनकाब होगा।

साधराय मधुकर (वरिष्ठ नागरिक)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here