जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
नगर पालिका बेमेतरा में शराब प्रेमियों को अब शराब नहीं, बल्कि शराब दुकान तक पहुंचने वाली सड़क डराने लगी है। यहां देशी और विदेशी शराब दुकान तक जाने का रास्ता लोगों की जान का खतरा बन चुका है। यह दुकान का रास्ता कवर्धा और रायपुर का मुख्य मार्ग के बीच बेमेतरा कोबिया चौक से लगभग 300 मीटर अंदर स्थित है, लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता इतना जर्जर और खतरनाक हो चुका है कि न केवल वाहनों से जाना मुश्किल हो गया है, और बल्कि पैदल चलने में भी खतरा बना हुआ है।



