जोहार छत्तीसगढ़ – बेमेतरा।
बेमेतरा जिला के नवागढ़ विधानसभा में एक ऐसा गांव जो ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में गड्ढे ज्यादा सड़क कम दिखाई दे रहा है। यदि हकीकत देखना चाहते हैं तो नवागढ़ के जिम्मेदार अफसर गनियारी के मुख्य मार्ग को आकर देखे सरकार के वादे और इरादे कुछ अलग ही नजर आ रही है गनियारी जैसे दर्जनों ग्रामीण अंचल की सड़के जिसकी स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है मगर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को क्या उस क्षेत्र में आम नागरिकों को जीवन निर्वह करना है। कुछ जिम्मेदार अधिकारी- कर्मचारियों ने साय सरकार की छवि धूमिल करने का मानो जिम्मा उठा लिया है क्योंकि हालात को देखकर भी सुधार व चलने योग्य भी मरम्मत कार्य नहीं करा पा रहे हैं। सुधार के नाम पर दिखावे का खेल आखिर कब तक चलता रहेगा। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आम जनता के बीच में किस तरीके से पेश किया जा रहा है यह विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की गैर जिम्मेदार हरकत कहीं ना कहीं प्रदेश सरकार की छवि को भी धूमिल करते नजर आ रही है। नवागढ़ की जनता साय सरकार पर पूरा विश्वास और भरोसा रखता है विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे स्थानीय कैबिनेट मंत्री भी हर संभव नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए एक कदम आगे बढ़कर हमेशा क्षेत्र की जनता के मांग के अनुरूप कार्य करते हैं, किंतु कुछ जिले एवं विकासखंड के अधिकारियों की लापरवाहियों की वजह से जनता और सरकार के बीच की संबंध को धूमिल करने की हरकत करने वाले की चेहरे स्पष्ट और साफ सड़कों को देखकर समझ में आ जाएगा कि सड़क की मरम्मत और संधारण नहीं होने के पीछे वजह क्या है। लगातार प्रतिवर्ष सरकार बजट में सड़कों के संधारण और मरम्मत के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती है किंतु गनियारी का मुख्य रास्ता है जो सड़क ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य मार्ग को जोड़ती है उसकी दुर्दशा देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे यहां से सैकड़ो स्कूली बच्चे स्कूल आना जाना करते हैं। कई स्कूली छात्र-छात्राएं इस जर्जर सड़क मार्ग पर गिरकर चोटिल भी हुए हैं साथ ही कई राहगीर की गंभीर चोट का सामना किए है किंतु सुधार के नाम पर शुद्ध विभागीय अधिकारी कर्मचारी नहीं ले रहे हैं जिससे स्पष्ट होता है कि इस मार्ग से उनका कोई रिश्ता नाता नहीं है अब देखने वाली बात यह होगी कि शायद सरकार की जवाबदारी को कितना बखूबी से निर्वहन अधिकारी कर्मचारी करते हैं या फिर यूं ही हंसी में उड़ा तो नहीं देंगे।



