Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया की मांग पर छाल स्वास्थ्य केन्द्र को...

जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया की मांग पर छाल स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द मिलेगा एम्बुलेंस …Bark Health Center will soon get ambulance on the demand of District Panchayat member Rajni Rathia

1123
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस नहीं होने से मरिजों को भारी परेशानियों को समाना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया ने कलेक्टर रायगढ़ को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र छाल में एम्बुलेंस नहीं होने के कारण आकस्मिक दुर्घटना, गंभीर बीमारी एवं प्रासव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डायल 112 में कॉल करने के बाद एम्बुलेंस घरघोड़ा 30 किलोमीटर, धरमजयगढ़ 45 किलोमीटर, खरसिया 25 किलोमीटर दूरी से एम्बुलेंस आता है जिसमें लगभग 1.30 से 2 घंटे लग जाता हैं, समय अधिक लगने के कारण एवं कभी-कभी तो एम्बुलेंस मिलता ही नहीं है ऐसी स्थिति में लोगों को अपना जान गंवाने तक की नौबत आ जाती है। क्षेत्र को लोगों को समय पर ईलाज की सुविधा मिले इसके लिए जिला कलेक्टर ने जिला पंचायत सदस्य की मांग को गंभीरता से लेते हुए, छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द ही एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही है। छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को एम्बुलेंस मिलने से क्षेत्र के लोगों को सड़क दुर्घटना एवं गंभीर मरिजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा, और लोगों को ईलाज के आभाव में अपना जान गवाना नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here