Home छत्तीसगढ़ लैलूंगा क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर मचा हड़कंप, सोशल मीडिया...

लैलूंगा क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर मचा हड़कंप, सोशल मीडिया में वीडियों हुआ वायरल

2891
0

जोहार छत्तीसगढ़ – लैलूंगा।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर हड़कंप मच गया है। मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाघ गेरूपानी गांव के पुल के ऊपर बने आट (चबूतरे) पर बैठा हुआ है। वीडियो में बाघ की हरकत और दहाडऩे की आवाज भी सुनाई देती है। हालांकि, अब तक वन विभाग की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार बाघ इसी क्षेत्र में है। फिलहाल जोहार छत्तीसगढ़ इस वीडियो के सत्य होने का दावा नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here