Home छत्तीसगढ़ बारिश में उरगा से धरमजयगढ़ रेल्वे का निर्माणाधीन पुल धसा… इरकॉन प्राईवेट...

बारिश में उरगा से धरमजयगढ़ रेल्वे का निर्माणाधीन पुल धसा… इरकॉन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी को मिला ठेका

325
0

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

उरगा से धरमजयगढ़ रेल्वे लाइन निर्माण का ठेका इरकॉन प्राईवेट लिमिटेड को मिला हुआ है। जिसका लागत लगभग 2055 करोड़ रुपए है, जिसमें 65.5 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में 45 किलोमीटर का हिस्सा कोरबा जिले में पड़ रहा है, जहां से रेल लाइन गुजर रही है वही लगभग 20 किलोमीटर रायगढ़ जिले में पड़ रहा है। रेल्वे लाइन का 80 फ़ीसदी हिस्सा हाथी प्रभावित है। इस वजह से रेल लाइन पर लगभग 6 स्थानों में अंडरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इरकॉन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा छोटे बड़े ब्रिज निर्माण का पेटी ठेका दो कंपनी आईएससी प्राइवेट लिमिटेड और अग्रवाल ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड को दिया गया है जिसमें दोनों कंपनी द्वारा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है पर ग्राम हाटी के पास 70 नंबर पुल 3×3 बॉक्स ब्रिज जो कि निर्माण के समय ही पुल में दरार आकर धंस गया। रेल्वे लाइन में जंगल के बीच से नाला गुजर रहा है उस नाले में रेल्वे का बॉक्स पुल का निर्माण करना था पर यहां तो निर्माण के वक्त ही पहली बारिश में ही पुल का निचली बेस ही पानी के बहाव में खोखला हो गया जिससे पुल ही धस गया। बता दें कि जब से रेल्वे लाइन निर्माण कार्य हो रहा है इरकॉन की पेटी ठेका कंपनी विवादों और शासन के राजस्व की क्षति करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है कभी बिना रॉयल्टी रेत की अवैध तस्करी तो कभी बिना अनुमति मिट्टी की खोदाई तो बिना अनुमति लिए मुख्यमार्ग को अवरुद्ध कर परिवर्तित मार्ग बनाना है।

* पानी के तेज बहाव के कारण पुल के नीचे का मिट्टी का कटाव होने से पुल धंस गया है। बाकी जो भी जानकारी चाहिए आप हेड ऑफिस बिलासपुर आकर जानकारी ले सकते हैं।

रविन्द्र नायक, इरकॉन डीजीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here