जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
दुर्गापूजा समिति की बैठक गायत्री मंदिर में शाम 5 बजे रखा गया था, आज की बैठक को स्थागित किया गया है। दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि दुर्गापूजा समिति के पूर्व उपाध्यक्ष संजय शर्मा (संजू महाराज) का निधन हो गया है। संजू शर्मा कल से लापता था, जिसका शव आज खडग़ांव के पास नदी में मिला है। दुर्गापूजा समिति के पूर्व उपाध्यक्ष संजू शर्मा का निधन होने के कारण आज होने वाला दुर्गापूजा समिति की बैठक को स्थागित किया गया है। दुर्गापूजा समिति की आवश्यक बैठक कल यानि 28 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे गायत्री मंदिर में होगा।



