जोहार छत्तीसगढ़-लैलूंगा।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां तीन लोगों की हाथी ने जान ले ली है। हम आपको बता दे कि धरमजयगढ़ वन मंडल में वर्षों से हाथियों ने अपना स्थाई निवास बना रखा है। हाथियों के हमले से धरमजयगढ़ वन मंडल में सैकड़ों लोगों की जान जा चूकी है। कुछ ही दिन पहले बाकारूमा रेंज में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतरा था, आज फिर एक बार एक साथ एक ही दिन में तीन लोगों की जान हाथी ने ले ली है।
धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज में आज रात दो हाथी ने ग्रामीण क्षेत्र में उत्पाद माचाया है, वहीं हाथी ने एक 5 साल का बच्ची को भी मार डाल है। लैलूंगा के गोसाईडीह में 5 साल बच्ची को पटक कर मार डाल, मोहनपुर में एक महिला को खेत में पटक कर मारा, घर में सो रहे पुरूष को भी मौत की नींद सुलाया है। बताया जा रहा है कि एक मादा हाथी और एक शावक दोनों ने मिलकर खूब उत्पाद मचाया है। रात में कई घर में तोडफ़ोड़ किया है हाथी की इस हमले से ग्रामीणों में दहसद का माहौल देखने को मिल रहा है। घटना स्थल पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जूट गए है। सबसे बड़ा सवाल की वन विभाग हाथियों से लोगों की जान न जाये इसके लिए कोई उपाय अभी तक नहीं कर पा रहे हैं। वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को हाथी की सही जानकारी भी नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण भी लोग हाथी का शिकार हो रहे हैं।



