Home छत्तीसगढ़ वार्ड 6 के पार्षद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

वार्ड 6 के पार्षद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

218
0

जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
रतनपुर की सभी वार्ड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका को आज सावन के महीने वार्ड 6 के पार्षद अर्चना संतोष सोनी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन बूढ़ा महादेव धर्मशाला में संपन्न हुआ जहां सभी 15 वार्डों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महिलाएं उपस्थित सभी महिलाओं को वार्ड 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी के द्वारा सुहाग के समान और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया पार्षद अर्चना संतोष सोनी ने कहा कि यह सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वह सहायिका समाज के जड़ों को मजबूत करने और बच्चों को उनके भविष्य सवारने की काम करती है सभी आंगनबाड़ी में 0 से लेकर 5 वर्ष छोटे बच्चों को शिक्षा देती है वह चिकित्सा के क्षेत्र में उनका देखरेख सभी टीका लगवाती हैं कुपोषित बच्चों के डॉक्टर की सलाह से इलाज करवाती है समाज में आंगनबाड़ी बहनों का भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहता है यह सम्मान उनकी समर्पण और मेहनत को सलाम करने का एक छोटा सा प्रयास है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुए सम्मानित
इस कार्यक्रम में रतनपुर 15 वार्ड सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से दिरून निशा,शीला सोनी, राधा शर्मा,निर्मला तिवारी दुर्गावती ठाकुर, प्रतिभा बेलदार, गीता सूर्यवंशी, बसंती पहाडिय़ा, सरोज सोनी और संध्या प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद शोभा दुबे एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद पुष्पकांत कश्यप वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद रामफल श्रीवास एवं पूर्णिमा वैष्णो, शीला ठाकुर,मानवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

सामाजिक सरोकार वह सहयोग का मिसाल
कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद व जन प्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान समाज कमजोर वर्ग 0 से 5 वर्ष के बच्चों शिक्षा व गरीब महिलाओं के पोषण विशेष सहयोग इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रहता है ऐसे आयोजन में उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन मिलती है जिससे वह और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर पाती है। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी अंत में पार्षद अर्चना संतोष सोनी ने आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजन करते रहने आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here